चैतन्य भारत न्यूज
आज गूगल डूडल के जरिए मशहूर अर्थशास्त्री सर विलियम आर्थर लुईस (Sir W. Arthur Lewis) को याद किया जा रहा है। आधुनिक अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अग्रदूतों में से एक लुईस, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पहले अश्वेत फैकल्टी मेंबर थे। यही नहीं बल्कि वह ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में कुर्सी पाने वाले और प्रिंसटन में फुल टाइम प्रोफेसर बनने वाले पहले अश्वेत भी थे।
बता दें, विलियम आर्थर लुईस का जन्म 3 जनवरी 1915 को कैस्टरीज, सेंट लूसिया में हुआ था। सर विलियम के जीवन का ज्यादातर वक्त दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाते हुए निकला। प्रिंसटन विश्वविद्यालय में उन्होंने करीब 20 साल तक अध्यापन का कार्य किया। उनकी प्रसिद्धि ऐसी थी कि कई देश उन्हें अपनी नागरिकता देना चाहते थे।
सर विलियम आर्थर लुईस के पास दो देशों, सेंट लूसियन और ब्रिटिश की नागरिकता थी। लुईस ने 15 जून, 1991 को ब्रिजटाउन, बारबाडोस में अपनी आखिरी सांस ली और उनके सम्मान में नामित सेंट लुसियन सामुदायिक कॉलेज के मैदान में उन्हें दफनाया गया।
ये भी पढ़े…