चैतन्य भारत न्यूज
गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म का बेहद खास पर्व है। इस साल गुरु पूर्णिमा 05 जुलाई को मनाई जाएगी। इसी दिन महाभारत और चार वेदों के रचयिता महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास यानी महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसी वजह से गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं।
इस दिन गुरु मंत्र का भी विशेष महत्व है, वहीं राशि के अनुसार मंत्र गुरु पूर्णिमा के दिन शुभ फल दे सकता है। राशि के अनुसार गुरुओं को भेंट देना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं आपको राशि के अनुसार किस मंत्र का जाप और भेंट देना चाहिए।
मंत्र
मेष : ‘ॐ अव्ययाय नम:’ का जाप करें व लाल वस्त्र भेंट करें।
वृषभ : ‘ॐ जीवाय नम:’ का जाप करें व सफेद वस्त्र भेंट करें।
मिथुन : ‘ॐ धीवराय नम:’ का जाप करें व हरा वस्त्र भेंट करें।
कर्क : ‘ॐ वरिष्ठाय नम:’ का जाप करें व क्रीम वस्त्र भेंट करें।
सिंह : ‘ॐ स्वर्णकायाय नम:’ का जाप करें व गुलाबी वस्त्र भेंट करें।
कन्या : ‘ॐ हरये नम:’ का जाप करें व हरा व पीला मिश्रित वस्त्र भेंट करें।
तुला : ‘ॐ विविक्ताय नम:’ का जाप करें व खादी वस्त्र भेंट करें।
वृश्चिक : ‘ॐ जीवाय नम:’ का जाप करें व धोती का भेंट करें।
धनु : ‘ॐ जेत्रे नम:’ का जाप करें व सोने की भेंट करें।
मकर : ‘ॐ गुणिने नम:’ का जाप करें व पंचधातु व वस्त्र भेंट करें।
कुंभ : ‘ॐ धीवराय नम:’ का जाप करें व ऊनी वस्त्र भेंट करें।
मीन : ‘ॐ दयासाराय नम:’ का जाप करें व नीला वस्त्र भेंट करें।