चैतन्य भारत न्यूज
बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट का आज 27वां जन्मदिन है। आलिया हर किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाना जानती हैं। उनकी कई फिल्मों ने 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आलिया से जुड़ी कुछ खास बातें…
आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फिल्म अभिनेत्री सोनी राजदान के घर में हुआ। उनके पिता गुजराती मूल के ब्राह्मण हैं तो वहीं उनकी माता जर्मन मूल की भारतीय कश्मीरी हैं।
आलिया भट्ट की एक बहन का नाम शाहीन भट्ट हैं। आलिया भट्ट की सौतेले भाई का नाम राहुल भट्ट है। जबकि बहन का नाम पूजा भट्ट है। आलिया ने ज्यादा पढ़ाई नही की है। उन्होंने मात्र स्कूल लेवल तक पढ़ाई की है। फिल्मों में आ जाने के कारण उनकी कॉलेज की पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी।
आलिया ने फिल्म ‘संघर्ष’ में बतौर चाईल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे। आलिया ने बतौर लीड एक्ट्रेस साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली, जिसके बाद उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म ‘हाइवे’ ‘टू स्टेट्स’ और ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनियां’, ‘गली बॉय’ और ‘राजी’ में काम किया और अपने दमदार प्रदर्शन से सबको अपनी ओर आकर्षित किया।
आलिया ने बहुत कम समय में ऋषि कपूर, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है। वह मॉडलिंग भी करती हैं। इसके अलावा, उनके पास महान गायन कौशल भी है। आलिया अपनी खूबसूरती की वजह से युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।
बात करें आलिया के लव अफेयर्स की तो इन दिनों यह खबर जोरों पर है कि वे रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों एक साथ ‘ब्रम्हास्त्र’ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।