चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के चॉकलेटी अभिनेता रणबीर कपूर का आज 38वां जन्मदिन है। 28 सितंबर 1982 को जन्में रणबीर, कपूर खानदान के इकलौते ऐसे चिराग हैं जो फिल्म नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।
इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ उनके अफेयर की सुर्खियां जोरों पर हैं। खैर इससे पहले भी वह कई एक्ट्रेस के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं रणबीर, आलिया से पहले और किन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुकें हैं।
अवंतिका मलिक
अभिनेता इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक कभी रणबीर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। जी हां… कम ही लोगों को पता है कि अवंतिका और रणबीर एक साथ पढ़ते थे। रणबीर अक्सर फिल्म के सेट पर अवंतिका से मिलने जाया करते थे। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और अवंतिका ने बाद में इमरान से शादी कर ली।
दीपिका पादुकोण
साल 2007 में रणबीर और दीपिका पादुकोण का अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर हर पार्टी में दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि अब भी दोनों एक साथ काम करते नजर आ जाते हैं।
नरगिस फाखरी
रणबीर की ‘रॉकस्टार’ फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस नरगिस फाखरी थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नर्गिस के साथ भी उनके रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
सोनम कपूर
रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था। सोनम कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया।
कैटरीना कैफ
रणबीर और कैटरीना की पहली मुलाकात फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना ज्यादा समय रणबीर के साथ बिताने लगीं। रणबीर भी उनके खास दोस्त बन गए। इतना ही नहीं बल्कि कुछ समय पहले तक भी दोनों सीक्रेट वेकेशन पर पहुंचे थे। लेकिन अचानक ही दोनों में ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि कैटरीना से नजदीकियों के चलते सलमान खान और रणबीर में अनबन हो गई थी।
माहिरा खान
रणबीर का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से भी जुड़ चुका है। खबरों के मुताबिक रणबीर, माहिरा के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाने गए थे। दोनों की साथ में सिगरेट पीते हुए तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
आलिया भट्ट
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर आलिया और रणबीर के बीच नजदीकी बढ़ी। जानकारी के मुताबिक, दोनों के परिवार वालों को भी इनके रिश्ते पर कोई एतराज नहीं है। रणबीर और आलिया को अक्सर पार्टी और अवार्ड फंक्शन में एक साथ देखा जाता है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। फिलहाल दोनों इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं।