चैतन्य भारत न्यूज
रोमांस के बादशाह यानी शाहरुख खान का 2 नंवबर को 55वां जन्मदिन है। साल 1965 में जन्में शाहरुख ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के दौरान अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखें हैं, तब जाकर उन्हें रोमांस के किंग का ताज मिला है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं।
- शाहरूख का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान है। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारूख है।
- शाहरुख के परिवार का कोई भी सदस्य फिल्मी दुनिया में नहीं था। उन्होंने अपनी करियर की शुरूआत टेलीविजन धारावाहिक ‘फौजी’ से की थी। उसके बाद उन्होने ‘दिल दरिया’ ‘सर्कस’ जैसे धारावाहिक से अपनी पहचान बनाई।
- शाहरुख दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए और वहां उन्होंने हेमा मालिनी की मदद से बॉलीवुड में एंट्री लेकर ‘दिल आशना है’ फिल्म में काम करना शुरू किया, लेकिन शाहरुख की डेब्यू फिल्म ‘दीवाना’ साल 1992 में रिलीज हुई। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ काम किया था।
- इसके बाद शाहरुख ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में काम किया, जिसमें उनका किरदार निगेटिव रहा। इन्हीं दो फिल्मों से शाहरुख की किस्मत के सितारें चमक गए और वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए।
- इसके बाद शाहरुख को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे। फिल्मकार यश चोपड़ा के साथ की उनकी सभी फिल्में ‘दिल तो पागल है’, ‘दिल से’, ‘वीर जारा’, ‘जब तक है जान’ हिट रहीं और बॉलीवुड में शाहरुख को ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाने लगा।
- यश चोपड़ा के अलावा उनके बेटे निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ भी शाहरुख की जोड़ी हिट रही और दोनों ने एक साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मोहब्बतें’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी सफल फिल्में दीं।
- शाहरुख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए तमाम पुरस्कार हासिल किए, जिसमें 14 फिल्मफेयर अवार्ड शामिल हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्मों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है।
- शाहरुख 5 बार डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जा चुके हैं।
- बता दें बॉलीवुड में अपना करियर शुरू होने से पहले शाहरुख ने साल 1991 में अपनी स्कूल फ्रेंड गौरी छिब्बर से शादी कर ली थी, जिनके साथ वह लंबे समय से प्रेमसंबंधों में थे। शाहरुख के तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खाना और अबराम खान हैं।