चैतन्य भारत न्यूज
भारतीय समय के मुताबिक हमारे देश में नए साल का जश्न रात 12 बजे से शुरू होगा लेकिन दुनिया के कई स्थान ऐसे हैं जहां रात के 12 भारत से पहले बज जाएगी और वहां नए साल का जश्न हमारे देश के समय से कई घंटे पहले शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कौन से हैं वो देश जहां भारत से पहले मना लिया जाएगा नए साल का जश्न।
यहां मनाया जाएगा सबसे पहले नया साल
प्रशांत महासागर के किरिबाती द्वीप और समोआ द्वीप के समोआ राज्य में सबसे पहले नया साल मनेगा। इन जगहों पर 31 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे नया साल मना लिया जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड के चाथम द्वीपसमूह में न्यू ईयर मनेगा। इस समय भारत में 31 दिसंबर को दोपहर 3:45 बज रहे होंगे।
इसके बाद चीन, जापान और सिंगापुर सहित 14 देश भारत से पहले नया साल मना चुके होंगे। वहीं भारत 15वें स्थान पर रहेगा। जबकि आधे घंटे बाद पाकिस्तान में नया साल मनाया जाएगा। फिर सबसे आखिरी में प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित हॉउलैंड नाम के एक आइलैंड व हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित बेकर आइलैंड में नया साल शुरू होगा। तब भारत में 1 जनवरी को शाम के 05:30 बज चुके होंगे।