चैतन्य भारत न्यूज
सावन महीने में आने वाली हरियाली तीज को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस बार हरियाली तीज 3 अगस्त को है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में शिव और पार्वती जी कैलाश छोड़कर धरती पर निवास करते हैं। सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली होने के कारण इस त्योहार को हरियाली तीज के नाम से बुलाया जाता है। कुवांरी लड़कियां यह व्रत मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं तो वहीं विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए करती हैं। आइए जानते हैं हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि।
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव सहित पूरे परिवार की पूजा की जा सकेगी। इसके साथ ही व्रत भी रखा जाएगा।
हरियाली तीज की पूजा-विधि
- इस दिन महिलाएं भगवान शिव को भांग, धतूरा, अक्षत, बेल पत्र, श्वेत फूल, गंध, धूप आदि अर्पित करती हैं।
- पूजा के दौरान माता पार्वती को 16 श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाती हैं।
- हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं मायके से आए हुए वस्त्र को पहनती हैं। इसमें मिठाई और श्रृंगार का सामान होता है, जिसमें मेहंदी, चूड़िया, बिंदी इत्यादि होता है।
- हरियाली तीज के दिन गरीबों को दान करना महत्वपूर्ण माना गया है।
- इस दिन रात भर जागकर भजन-कीर्तन किया जाता है।