चैतन्य भारत न्यूज
गुरुग्राम. हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल वीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज ने शनिवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उनहोंने कहा कि, ”मैं कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया हूं और अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।”
बता दें, कोवैक्सीन परीक्षण में वॉलंटियर के तौर पर उन्होंने टीका लगवाया था। अनील वीज उन वॉलंटियर में शामिल थे जिन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के लिए तीसरे ट्रायल राउंड में डोज ली थी। तीसरे राउंड के लिए वीज ने खुद अपना नाम दिया था। जानकारी के मुताबिक, अनील वीज पहले से भी कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं। हाल ही में उनका ऑपरेशन भी हुआ था, जब वैक्सीन का ट्रायल किया गया तो उससे पहले उनके कई तरह के टेस्ट भी किए गए थे।
हरियाणा में कोविड के मामले
हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,602 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में बढ़कर 2,40,841 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 2,539 हो गई। इसके अलावा प्रदेश में अभी 14,329 लोगों का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़े…