चैतन्य भारत न्यूज
बारिश का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन इस मौसम में त्वचा संबंधित रोग होना आम समस्या है। इसलिए बारिश के मौसम में सेहत का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए। यह ऐसा मौसम है जिसमें किसी को त्वचा पर रैशेज या छोटे लाल दाने हो जाते हैं, तो कुछ लोगों को एक्जिमा या खुजली की शिकायत होती है। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि, इन सभी समस्याओं का समाधान अशोक के पेड़ के फूलों की मदद से हो सकता है। आइए जानते हैं अशोक पेड़ के फूल से होने वाले फायदों के बारे में…
बारिश के मौसम में होने वाले त्वचा रोगों को दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के फूल काफी फायदेमंद होते हैं। इस पेड़ की छाल से भी त्वचा संबंधी कई रोग ठीक हो सकते हैं। यह महिलाओं में इन्फर्टिलिटी, यूट्रिन डिसऑर्डर, पेचिश और विभिन्न त्वचा रोगों को मिटाने में भी कारगर साबित हुआ है।
इस तरह करें इस्तेमाल-
- 50 ग्राम सूखे अशोक के पेड़ के फूल लें।
- इसके बाद मेंहदी के ताजे पत्ते लें।
- अब फूल और मेहंदी के पत्तों को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक उबालें।
- फिर इसमें नारियल तेल मिला लें।
- तैयार हुए मिश्रण को दिन में दो बार प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
- आप इसे दो हफ्तों तक लगा सकते हैं, धीरे-धीरे आपको इसका असर दिखने लगेगा।
ये भी पढ़े…
बारिश के मौसम में खासतौर से रखें अपने खानपान का ध्यान, इन चीजों से रहे दूर
इन बातों पर देंगे ध्यान, तो रात में देर से भोजन करने पर भी नहीं बढ़ेगा मोटापा
डाइनिंग टेबल के बजाय जमीन पर बैठकर करें भोजन, शरीर को होंगे ये बेहतरीन फायदे