चैतन्य भारत न्यूज
भीषण गर्मी से तप रहे देश के कुछ हिस्सों को आज राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भारत के कुछ उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारतीय राज्य केरल में भी भारी बारिश की संभावना है।
Indian Meteorological Department: Heavy to very heavy rainfall expected today at isolated places likely over Nagaland, Manipur, Mizoram & Tripura. Heavy rainfall at isolated places likely over Assam,Meghalaya, Kerala and Gangetic West Bengal pic.twitter.com/XUofgMwQLx
— ANI (@ANI) June 7, 2019
48 घंटों में आ सकता है मॉनसून
मौसम विभाग ने कहा कि, शुक्रवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा असम, मेघालय, केरल और पश्चिम बंगाल के गंगा तट के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है।’ गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा था कि, एक सप्ताह तक देश के कुछ बड़े हिस्सों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। बता दें अगले 48 घंटों में मॉनसून के केरल तट से टकराने की आशंका है। हालांकि, मध्य भारत और पश्चिमी क्षेत्रों तक मॉनसून पहुंचने में एक सप्ताह लग सकता है।
इन राज्यों में लू चलने की आशंका
कुछ प्रदेशों में अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच गया था जिससे कई लोगों की मौत भी हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की आशंका है। साथ ही राजधानी और कुछ उत्तरी शहरों में भी लोग अगले कुछ दिनों तक लू की चपेट में आ सकते हैं।