चैतन्य भारत न्यूज
हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की एक नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के साथ एक पुरुष भी है जो कि भाजपा युवा मोर्चा का ही पदाधिकारी बताया जा रहा है। इस मामले के बाद दोनों को ही पार्टी से बाहर कर दिया गया है। यह मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है।
वीडियो को देखकर ऐसा लगा रहा है कि इसे दोनों की रजामंदी से बनाया गया है, लेकिन यह वीडियो वायरल कहां से हुआ है इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है। लगभग 12 मिनट 35 सेकेंड के वीडियो में दोनों ही किसी होटल या सरकारी गेस्ट हाउस में रुके प्रतीत हो रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, अभी उनके पास इन दोनों नेताओं के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।
भाजपा विधायक सुरेन्द्र शौरी का कहना है कि, ‘मामला ध्यान में आने के बाद दोनो पदाधिकारियों पर संगठनात्मक कार्रवाई की गई है। पार्टी किसी भी कीमत में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं है। दोनों पदाधिकारियों को भाजपा से बर्खास्त कर दिया गया है।’ बता दें सोशल मीडिया पर यह अश्लील वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।