चैतन्य भारत न्यूज
बिलासपुर. केरल में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाकर इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला अभी थमा भी नहीं था कि इसी बीच हिमाचल प्रदेश में भी गर्भवती गाय को विस्फोटक पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो गाय मालिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
Watch #Video from Himachal Pradesh -After #Elephant now “Human” Has tried to blow up “Cow”.
❌Graphics❌Rt it as much as you can…..let’s see now how many will speak for a cow #cowlivesmatter
pic.twitter.com/1jOzYHVnmV— ALLU🐍 (@ind_Cyborg) June 5, 2020
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। गाय सड़क पर ही बेसुध होकर लेट गई। उसे उठाने की काफी कोशिशें की गई लेकिन वह अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रही थी।
हथिनी की हत्या पर देशभर में बवाल
फिर किसी ने गाय के मालिक को इसकी सूचना दी। इसके बाद मालिक मौके पर पहुंचा। मालिक से अपनी अपनी गाय की ऐसी हालत देखी नहीं गई और वह रोने लगा। फिर बाद में उसने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद लोगों को इस घटना के बारें में जानकारी हुई। पुलिस ने इस मामले के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। लोगों में इस घटना के बाद से काफी आक्रोश है।
बता दें इससे पहले मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी को शरारती तत्वों ने अनानास में पटाखे भरकर खिला दिया था, जिससे उसका मुंह और जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद हथिनी वेलियार नदी पहुंची, जहां तीन दिन तक पानी में मुंह डाले खड़ी रही। लेकिन बाद में हथिनी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने नाराजगी जताई थी। केरल सरकार पूरे मामले की जांच करा रही है।