चैतन्य भारत न्यूज
25 मार्च 2020 से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष का आरंभ होता है। विक्रम संवत् 2077 की शुरुआत बुधवार के दिन से हुई है इसलिए इस नए वर्ष का राजा भी बुध ही होगा। राजा बुध के होने का परिणाम यह होगा कि इस संवत् के दौरान वर्षा अच्छी होगी। लोगों के अंदर धर्म-कर्म के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। इस दिन से वासंतिक नवरात्रि की शुरुआत भी होती है। इसी दिन से सूर्य, भचक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करता है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका यह पूरा साल।
मेष- इस राशि के जातकों को जमीन से जुड़े मामलों में इस दौरान फायदा होगा। आप प्रॉपर्टी खरीद कर या बेचकर इस वर्ष लाभ कमा सकते हैं। इसके साथ ही आपके लाइफ स्टाइल और सामाजिक स्तर में भी सुधार आएगा।
वृष- आपका सामाजिक स्तर में सुधार तो आएगा ही साथ ही आप कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होगा। व्यापारियों के लिए भी हिंदू नववर्ष में खासा लाभ होने की उम्मीद है। आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी।
मिथुन- इस साल आपके प्रयास सही दिशा में जाएंगे और आपको नाम पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना इस दौरान आपके लिए बहुत जरूरी होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, हालांकि इस दौरान आप अपने परिवार के साथ रहें।
कर्क- इस समय आप धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को कई अच्छे अवसर इस दौरान प्राप्त हो सकते हैं जिनसे इनकी आमदनी दोगनी होने की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा।
सिंह- इस राशि के लोगों के लिए नया संवत्सर बहुत शुभ और मंगलकारी रहेगा। इस साल शनि की स्थिति से आपकी आय में भी वृद्धि होगी। लेकिन गुरु की स्थिति इस वर्ष आपके लिए कम शुभ है।
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए नव संवत्सर बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस साल आपके लिए ग्रहों के बहुत ही शुभ योग है। शनि के पांचवें भाव में और अपनी ही राशि में होने के कारण आपकी संतान के संबंध में सुख समाचार मिल सकता है।
तुला- इस साल आपको कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए, कोई भी फैसला लेने से पहले फायदे नुकसान के बारे में जरुर सोच लें नहीं तो घाटे में आ सकते हैं। आपका भाग्य पूरा साथ देगा और आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों के लिए किसी न किसी कार्य को लेकर खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। अतः वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु- इस राशि के लोग अपने खर्चों को लेकर सावधान रहें और आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर- इस राशि के जातकों के लिए हिंदू नववर्ष बेहद शुभ रहने वाला है। इस साल आपकी राशि के लिए धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी। आपके लिए यह वर्ष भाग्योदय वाला है।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए नए साल की लग्न राशि कर्क की स्थिति उनके षष्ठम भाव में होगी जिसके कारण आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। आपके ऊपर उधार भी बढ़ सकता है।
मीन- इस राशि के पेशेवर लोगों को उनके विचारों के लिए सम्मान मिल सकता है। कारोबारियों को भी उनकी योजनाओं से लाभ होने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में भी इस दौरान सफलता मिलेगी।