चैतन्य भारत न्यूज
ज्योतिशास्त्र के मुताबिक, 7 से 13 दिसंबर तक यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह किसके खाते में खुशियां आएगी और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मेष- इस सप्ताह आप कुछ सुखद समाचार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसायिक स्तर पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभकारी होगा।
वृष- इस सप्ताह आप ऐसा कुछ पा सकेंगे जिसे आप काफी लम्बे समय से पाना चाहते थे। आप इस सप्ताह आत्मिक संतुष्टि महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है।
मिथुन- यह समय इस राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स इस सप्ताह आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
कर्क- यह सप्ताह दोस्तों और पारिवारिक लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। नए लोगों से मिलकर मन हर्षित रहेगा। धन के लेनदेन और कामकाज के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होने वाला है।
सिंह- व्यापार में घाटा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। विदेश यात्रा का योग है। किसी अनजान के साथ धन आदान-प्रदान के चक्कर में फंस सकते हैं।
कन्या- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहेगा। वेवजह किसी से न उलझे, अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा।
तुला- इस सप्ताह कार्यस्थल पर साथियों के साथ आपसी संबंध अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। घर-परिवार में सुख और शांति का महौल बना रहेगा। बिजनेस में आर्थिक नुकसान होगा।
वृश्चिक- इस सप्ताह आप अपने परिवार व मित्रों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रह सकते हैं। आस-पास सभी को आप आकर्षित कर सकेंगे और कई नए दोस्त भी बनाएंगे।
धनु- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम ही रहने वाला है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है।
मकर- रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी।
कुंभ- इस सप्ताह आपको लगभग हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस से लेकर लव लाइफ में आ रही परेशानियों को दूर कर पाएंगे।
मीन- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल है। नौकरी नौकरी के लिए यह समय ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।