चैतन्य भारत न्यूज
दुनिया में ऐसे कई जीव-जंतुओं की भरमार है, जो दिखने में बेहद ही अजीब लगते हैं। जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी मछली के बारे में जो इंसान की तरह दिखती है।
जी हां… दक्षिण चीन के एक गांव में एक झील में बिल्कुल इंसानी रूप वाली मछली दिखाई दी, जिसे देख कर लोग हैरान हो गए। इतना ही नहीं बल्कि इस मछली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरों के मुताबिक, इंसानी चेहरे वाली इस मछली का वीडियो एक महिला ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया है। इसे मियाओ गांव में एक झील में देखा गया है। वीडियो में आप देख देखेंगे कि मछली तैरती हुई नदी के किनारे पर आती है और कुछ खाने की कोशिश करती है।
This carp has a human face 😳 pic.twitter.com/okT67Zyo4v
— The Unexplained (@Unexplained) November 8, 2019
15 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मछली झील के किनारे की तरफ आती है और अपना मुंह पानी से ऊपर निकालती है। मछली के मुंह पर दो काले निशान है जो दो आंखों की तरह दिख रहें हैं। दो लकीरें चेहरे पर नाक का स्वरुप दे रही है। दो लकीर मुंह के नीचे भी दिखाई दे रही है। वीडियो में एक महिला कहती सुनाई दे रही है ‘मछली एक परी में बदल गई है’