चैतन्य भारत न्यूज
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिक्के रखने वाला अजीबोगरीब पर्स नजर आ रहा है। यह कोई आम पर्स नहीं है बल्कि इसका आकार बिलकुल इंसान के मुंह की तरह है। पहली बार में इस पर्स को देखकर ज्यादातर लोग हैरान हो रहे हैं। लेकिन वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि इसे इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
View this post on Instagram
वीडियो में दिखने वाला यह पर्स बहुत ही अजीब है। जानकारी के मुताबिक, इस पर्स को सिलिकॉन रबर से बनाया गया है। इसका डिजाइन किसी पुरुष के मुंह की तरह है। पर्स में बकायदा दाढ़ी भी बनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है पर्स में सिक्के रखने के लिए सबसे पहले उसके होठों को उठाना होगा। पर्स खुलने पर आपको अंदर दांत और मसूड़े भी नजर आएंगे। होंठ उठाने के बाद मुंह के अंदर सिक्के रखे जा सकते हैं। फिर मुंह को वैसे ही बंद भी किया जा सकता है।
जापानी आर्टिस्ट ने बनाया पर्स
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। कुछ लोग इस पर्स की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अनोखा पर्स एक जापानी आर्टिस्ट ने बनाया है। उन्होंने इसे बेचने से मना कर दिया है। साथ ही इस आर्टिस्ट ने ये भी बताने से मना कर दिया कि ये पर्स किस चीज से बनाया गया है।