चैतन्य भारत न्यूज
आईसीसी विश्वकप 2019 के रविवार को हुए मुकाबले में इंग्लैंड से भारत के हारने पर पाकिस्तानी फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल इंग्लैंड के साथ हुए मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस भारत का समर्थन कर रहे थे और इंग्लैंड की हार के लिए दुआ मांग रहे थे। लेकिन उनकी दुआएं कुबूल नही हुईं और भारत को इंग्लैंड से 31 रनों से हार मिली।
बता दें भारत की इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की मुश्किलें बढ़ गई हैं जिसका असर सोशल मीडिया पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया के जरिए इस हार पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि भारत इस मुकाबले में इंग्लैंड से जानबूझकर हारी है, ताकि पकिस्तान सेमीफाइनल तक नही पहुंच पाएं।
Sorry Indian people’s !!
Dhoni knows what’s right for his team and country.Just thinking 🤔
We all knows the biggest reason behind the lose.🤨#TeamIndia #indiavsEngland #IndVsEngland #CWC19 pic.twitter.com/LDYrKEiuz8— 𝗔𝗹𝗶 𝗤𝗮𝗺𝗮𝗿𝘇𝗮𝗶 (@HAliQ119) June 30, 2019
पाकिस्तानी यूजर अली कामराजी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘सॉरी भारतीय लोग!! धोनी जानते हैं कि उनकी टीम और देश के लिए क्या सही है। सभी जानते हैं कि इस हार के पीछे का बड़ा कारण क्या है।’
Nasir Hussain: “I don’t understand what Dhoni is doing? Atleast give it a go! Now the fans are leaving
Sourav Ganguly: “I have no explanation for this”#IndVsEngland #Dhoni #INDvsEND
— Iqrar Ali Ameer (@IqrarAmeer315) June 30, 2019
इकरार अली अमीर नाम के दूसरे यूजर ने ट्वीट किया कि, ‘नासिर हुसैन : मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि धोनी क्या कर रहे हैं? कम से कम इसे आगे ले जाएं! अब फैंस जा रहे हैं। सौरव गांगुली: मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है।”
Whole Pakistan watching Dhoni’s batting. #INDvENG#indiavsEngland pic.twitter.com/4lsd3OZN0f
— Javed Ahmed ☻ (@iamthejaved) June 30, 2019
इसके अलावा जावेद अहमद नाम के यूजर ने लिखा कि, ‘पूरा पाकिस्तान धोनी की बैटिंग को ऐसे देख रहा है।’ यूजर सानिया ने लिखा कि, ‘बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जाता है #TeamIndia।’
This is the First time in the cricket History that. Pakistani will Break their Television after India’s Defeat 😂😂😂#INDvENG pic.twitter.com/btxXa1FhJe
— Swarupananda Banerjee (@iamswarupananda) June 30, 2019
वहीं भारत में भी मैच हारने के बाद ट्वीटर #indiavsEngland, जाधव, रोहित, हार्दिक के हैशटैग से भर गया। स्वरूपानंद बैनर्जी नाम के युवक ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत के हारने पर पाकिस्तानी टीवी फोड़ रहे हैं।’
India loose but fans are still happy, M.S Dhoni just completed another surgical strike on Pakistan 😅#INDvsEND
— Mishil Bharadiya (@iamBmishil) June 30, 2019
इसके अलावा एक यूजर ने ट्वीट किया कि, ‘भारतीय फैंस जानते हैं कि ये हार पाकिस्तान को बाहर कर देगी।’ मिशिल भारदिया ने लिखा कि, ‘भारत हारा लेकिन फैंस खुश हैं, एमएस धोनी ने पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक पूरी की है।’ गौरतलब है कि इंग्लैंड से भारत के हारने पर पाकिस्तान के लिए विश्व कप का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि पाकिस्तानी फैंस भारत की हार से खुश नही है।
ये भी पढ़े…
क्या पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करवाने के लिए हारी भारतीय टीम? धोनी की बैटिंग पर लोगों ने उठाए सवाल
विश्व कप 2019 : मैच से पहले इंग्लैंड के मोईन अली ने कोहली को दी ये धमकी
विश्व कप 2019 : इन चार टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय