चैतन्य भारत न्यूज
भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद अब भी जारी है। चीन लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तो वहीं भारत हमेशा ही अपने मानवीय पक्ष को ऊपर रखता है। 3 सितंबर को भारत की दरियादिली का एक और उदाहरण उत्तरी सिक्किम देखने को मिला। यहां भारतीय सेना ने ने सिर्फ तीन चीनी नागरिकों की जान बचाई बल्कि उन्हें खाना, ऑक्सीजन और गर्म कपड़े देकर उनकी मदद भी की।
Indian Army rescued 3 Chinese nationals who lost their way in North Sikkim’s plateau area at 17,500 ft altitude on 3 Sept & provided medical assistance incl oxygen, food & warm clothes. Army also gave them appropriate guidance after which they returned to their destination: Army pic.twitter.com/can1mjcrSQ
— ANI (@ANI) September 5, 2020
17,500 फिट की ऊंचाई पर की मदद
जानकारी के मुताबिक, 3सितंबर को 2020 को 17,500 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में तीन चीनी नागरिकों की मदद की। ये तीनों नागरिक अपना रास्ता खो चुके थे। जिसके बाद सेना ने उन्हें सबसे पहले चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके अलावा उनका उचित मार्गदर्शन किया गया जिसके बाद वे अपने गंतव्य पर चले गए।
चीनी नागरिकों ने आभार व्यक्त किया
इन तीन चीनी नागरिकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल थी। शून्य तापमान में उनके जीवन के खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना के सैनिकों ने उन्हें अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की। भारतीय सेना ने उन्हें गंतव्य स्थल तक पहुंचने का रास्ता भी दिखाया। इसके बाद वे वापस अपने देश लौट गए। चीनी नागरिकों ने अपनी त्वरित सहायता करने के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।