चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक खुशखबरी आई है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) में महिलाओं की कमी को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने आरपीएफ पद पर महिलाओं की 50 फीसदी भर्ती करने का निर्णय लिया है।
रेलवे में कांस्टेबल और सब इंस्पैक्टर के लगभग 9,000 पदों के लिये जो भर्ती की जाएगी, उसमें 50% महिलाओं को लिया जायेगा।
यह महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करेगा, तथा इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल में उनके प्रतिनिधित्व को भी बढ़ाएगा। pic.twitter.com/UKIcIBWMvD
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 28, 2019
शुक्रवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि, ‘आरपीएफ में अभी महिला कांस्टेबलों की संख्या सिर्फ 2.25 प्रतिशत है। इसलिए आरपीएफ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय ने अगली भर्ती में आधे पदों पर महिलाओं की भर्ती करने का फैसला किया है।’ बाद में रेल मंत्री ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि, ‘रेलवे में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लगभग 9,000 पदों के लिए जो भर्ती की जाएगी, उसमें 50% महिलाओं को लिया जाएगा। यह महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करेगा, तथा इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल में उनके प्रतिनिधित्व को भी बढ़ाएगा।’
Union Minister of Railways, Piyush Goyal: 50% of over 9,000 vacancies that are coming up for the posts of Constables and Sub-Inspectors in the railways will be for women. (File pic) pic.twitter.com/lqBjnhqunm
— ANI (@ANI) June 28, 2019
बता दें आरपीएफ के लिए 4500 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी। रेल मंत्री के मुताबिक, 8,619 कांस्टेबलों और 1,120 उप-निरीक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हो गई है। इनमें से 4216 कांस्टेबल भर्तियां महिलाओं के लिए होंगी, वहीं 201 सब कांस्टेबल पद पर भी महिलाओं की भर्ती होगी। यह भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी।