चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध इंदिरा गांधी की आज 102 जंयती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि, ‘हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी वर्षगांठ पर नमन।’ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के समाधि स्थल शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Tributes to our former PM Smt. Indira Gandhi Ji on her birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2019
इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शक्ति स्थल पहुंचे और इंदिरा गांधी को याद किया। बता दें इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर दिल्ली में उनके स्मारक को फूलों से सजाया गया है।
Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi, Former Prime Minister Manmohan Singh and Former President Pranab Mukherjee pay floral tribute to Former Prime Minister Indira Gandhi on her birth anniversary. pic.twitter.com/AUuiYH12Dj
— ANI (@ANI) November 19, 2019
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह दो अलग-अलग अवधि में 15 वर्षों से अधिक समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न और अंतरराष्ट्रीय सम्मान लेनिन नीस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी।