चैतन्य भारत न्यूज
इंदौर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ की न्यायमूर्ति वंदना कसेरकर का रविवार सुबह कोविड-19 के कारण निधन हो गया है। वह 60 साल की थीं। बताया जा रहा कि, उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। वंदना कसेरकर 25 अक्टूबर 2014 मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ की न्यायाधीश नियुक्त हुई थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि दी है।
इंदौर उच्च न्यायालय में पदस्थ माननीय न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर के निधन का दुःखद समाचार मिला है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें।
मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं।
ॐ शांति
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 13, 2020
शिवराज सिंह ने कहा कि, ‘माननीय न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’ बता दें, वंदना देश की दूसरी हाईकोर्ट जज हैं, जिनका कोरोना से निधन हुआ है। गौरतलब है कि, पिछले हफ्ते गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जीआर उधवानी का भी महामारी की चपेट में आने से निधन हो गया था।