चैतन्य भारत न्यूज
8 अगस्त 2019 यानी आज अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस (International Cat Day) है। बहुत से लोगों को बिल्लियां इतनी पसंद आती हैं कि वो उन्हें घर में पालते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर प्यारी-प्यारी बिल्लियों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस के इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिल्ली से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
बिल्ली के बारे में कुछ रोचक बातें-
- बिल्लियों का दिमाग इंसानों से ज्यादा मेल खाता है। यहां तक कि वे इंसानों की ही तरह सपने भी देखती हैं।
- बिल्ली की आंखें अपने शरीर के आकार के अनुसार सबसे बड़ी होती हैं। ज्यादातर बिल्लियों की पलकें नहीं होती।
- बिल्ली के आगे के पैरों पर पांच-पांच और पीछे के पैरों पर चार-चार अंगुलियां होती हैं।
- जन्म के दौरान बिल्लियों की आंखें नीली होती हैं। लेकिन समय के साथ-साथ उनकी आंखों का रंग बदलता रहता है।
- बिल्लियां खाने-पीने के मामले में बेहद नखरीली होती हैं। वे भूखी रह जाएंगी लेकिन जो खाना उन्हें पसंद नहीं, उसे जबरन नहीं खाएंगी।
- बिल्लियां 16 घंटे सोने में गुजराती हैं। बाकी के वक्त में यानी लगभग तीन घंटे वे खुद को साफ करने में लगाती हैं।
- बिल्लियों के शरीर में कुल 230 हड्डियां होती हैं, जो कि इंसानों से 24 ज्यादा है।
- बिल्ली का पसीना उनके पंजों से निकलता है।
- अंधेरे में बिल्लियों का पेशाब चमकता है।
- बिल्लियां मीठी चीजों का स्वाद नहीं ले पाती हैं।
- बिल्लियों में समुद्र का पानी पीने की क्षमता होती है। इनकी किडनी नमक को पानी से अलग कर देती है।
- बिल्लियां तीन बार चखने के बाद चौथी बार में भरोसे के साथ खाती हैं।
ये भी पढ़े…
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : जानिए बाघों के बारे में 15 रोचक और वैज्ञानिक तथ्य
दुनिया की सबसे अमीर और मशहूर बिल्ली की हुई मौत, 700 करोड़ की थी मालकिन