चैतन्य भारत न्यूज
एक मुस्कुराता हुआ चेहरा दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा माना जाता है। हैल्थ एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना हंसने से सेहत तो अच्छी रहती ही है, साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। रोजाना करीब 10 मिनट हंसने से शरीर की इम्युनिटी के साथ उम्र भी बढ़ती है। हर साल 20 मार्च को ‘विश्व हैप्पीनेस डे’ के मौके पर दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची जारी की जाती है। इस बार भी सबसे खुशहाल देशों में फिनलैंड ने तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2020 के मुताबिक, शीर्ष 10 खुशहाल देशों में से नौ यूरोप के हैं, जबकि टॉप-20 में एशिया का एक भी देश नहीं है। 156 देशों की इस सूची में सबसे निचले पायदान पर अफगानिस्तान, दक्षिणी सूडान, जिम्बाब्वे और रवांडा है। जबकि शीर्ष में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, स्वीट्जरलैंड, आइसलैंड और नॉर्वे शामिल है। वहीं न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर है। भारत इस रिपोर्ट में चार पायदान फिसलकर 144वें स्थान पर है। पिछले साल भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 66वें, चीन 94वें, बांग्लादेश 107वें, नेपाल 92वें, मालदीव 87वें स्थान पर है। पाकिस्तान पिछली बार 67वें और चीन 93वें स्थान पर था।
हंसने से 100 से अधिक मांसपेशियों को लाभ
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हंसने से शरीर की 100 से अधिक मांसपेशियों और श्वसन तंत्र पर सकारात्मक असर होता है। यह भी एक व्यायाम है। हास्य योग का अच्छा प्रभाव हृदय पर भी होता है। इतना ही नही बल्कि यह तनाव, निम्न रक्त व उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसे रोगों में लाभ पहुंचाता है। ब्लड फ्लो सही रहने से शरीर की कोशिकाओं तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। हंसते-हंसते आंखों से आंसू निकलने से आंखों की सफाई होती है। साथ ही हंसने से अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न होती है जिससे मोटापा घटता है। इसके अलावा तनाव को बढ़ाने वाला स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर घटता है। मेटाबोलिज्म में भी सुधार होता है।
कम खुशहाल देश
1. अफगानिस्तान
2. साउथ सूडान
3. जिम्बॉब्वे
4. रवांडा
5. अ. रिपब्लिक
6. तन्जानिया
7. बोत्सवाना
8. यमन
9. मलावी
10. भारत
सबसे खुशहाल देश
1. फिनलैंड
2. डेनमार्क
3. स्विट्जरलैंड
4. आइसलैंड
5. नॉर्वे
6. नीदरलैंड्स
7. स्वीडन
8. न्यूजीलैंड
9. ऑस्ट्रिय
10. लग्जमबर्ग