चैतन्य भारत न्यूज
विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। सभी चाहते हैं कि वह अपनी जिंदगी में एक बार ही सही लेकिन विदेश की सैर जरूर करें। आज हम आपको बताने जा रहें एक ऐसे टूर पैकेज के बारे में जिसकी मदद से आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी एक बार फिर अपने बेस्ट टूर प्लान के साथ आपको विदेश घूमने का बेहतरीन मौका दे रहा है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में।
अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर जापान के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (IRCTC) का मुंबई ऑफिस एक अच्छा ऑफर लेकर आया है। इस पैकेज का नाम ‘Joys of Japan’ है। 7 रात और 8 दिन के इस पैकेज की यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी होगी।
इस दौरान आपको टोक्यो, माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका, क्योटो की सैर कराई जाएगी। यात्री 07 नवंबर 2019 को मुंबई से टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। वापसी 13 नवंबर 2019 को टोक्यो से होगी। अकेले यात्रा करने के लिए आपको 2,06,000 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं डबल शेयरिंग में 1,72,000 और ट्रिपल शेयरिंग में भी 1,72,000 रुपए खर्च करने होंगे।
बता दें जापान को ‘लैंड ऑफ द राइजिंग सन’ भी कहा जाता है। जापान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीपीय देश है और जिसमें लगभग 6,852 द्वीप शामिल हैं। यहां के नजारे देख आप खुद को काफी रोमांचित महसूस करेंगे।