चैतन्य भारत न्यूज
MyGov और इसरो (ISRO) ने मिलकर एक ऑनलाइन क्विज की शुरुआत की है। इस क्विज में सही जवाब देकर आपको पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने का भी मौका मिल सकता है। पहले इस क्विज में शामिल होने की आखिरी तारीख 20 अगस्त थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है।
क्विज की तारीख आगे बढ़ने की जानकारी इसरो ने ट्वीटर के माध्यम से दी है। इसरो ने कहा है, ‘जो लोग पहले क्विज में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए इसमें भाग लेने और पीएम के साथ चंद्रयान2 (#Chandrayaan2) की लाइव लैंडिंग देखने का एक और मौका है। क्विज को 25 अगस्त 2019 तक बढ़ा दिया गया है।’
For those who missed Space Quiz earlier, here is one more opportunity for you to participate and get a chance to watch landing of #Chandrayaan2 live with PM.
Date of the quiz extended till August 25, 2019
For details visit https://t.co/CuwpQpFSge pic.twitter.com/uBy1zBuosi
— ISRO (@isro) August 21, 2019
बता दें इस क्विज में कुल 20 सवाल होंगे। हर सवाल का एक नंबर दिया जाएगा। क्विज पूरा करने के लिए आपके पास 10 मिनट का समय होगा। क्विज में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले व्यक्ति को पीएम मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने का मौका मिलेगा। यदि एक से ज्यादा लोग मैक्सिमम स्कोर करते हैं, तो फिर जिन्होंने सबसे कम समय में स्कोर किया है उन्हें यह मौका मिलेगा। यदि आपको कोई सवाल कठिन लग रहा है तो आप उसे स्किप भी कर सकते हैं और फिर बाद में उसका जवाब दिया जा सकता है।
बता दें इस क्विज में भाग लेने के लिए MyGov एप पर पर्सनल अकाउंट होने जरुरी है। इस क्विज में एक बार में एक व्यक्ति ही भाग ले सकता है। एक बार शुरू होने पर इस क्विज को रोका नहीं जा सकता है। इस क्विज में भाग लेने वाले हर व्यक्ति को MyGov और इसरो की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट को MyGov क्विज प्लेटफॉर्म के डाउनलोड सेक्शन में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें चंद्रयान-2 अगले महीने 2 तारीख को चांद पर उतरेगा।