चैतन्य भारत न्यूज
रांची. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनावों के आज नतीजे आने वाले हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और रुझानो में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गठबंधन बीजेपी को कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है।
बहुमत के पार JMM+
सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की आवश्यकता
बता दें झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में मतदान हुए थे। कुल 65.23% वोटिंग हुई थी। जानकारी के मुताबिक, साल 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां 66.6% वोट डाले गए थे। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की आवश्यकता होगी। आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के सत्ता हासिल करने का अनुमान दिया गया।
बीजेपी को हराने के लिए उद्देश्य से बना गठबंधन
इस समय झारखंड में में बीजेपी की सरकार है। मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के पास 44 सीटें हैं। बीजेपी को हराने के उद्देश्य से इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार हेमंत सोरेन को घोषित किया है।