चैतन्य भारत न्यूज
रांची. शनिवार को झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 20 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण में कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर को छोड़कर बाकी 18 सीटों पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी। दरअसल ये सीटें नक्सल प्रभावित हैं, इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर में वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी।
कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
जानकारी के मुताबिक, दूसरे चरण में बीजेपी-जेवीएम 20-20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसमें जेएमएम-14, आजसू -2, कांग्रेस-6 सीटों पर मैदान में है। दूसरे चरण में राज्य के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल है। बता दें रघुवर दास के खिलाफ पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं।
#WATCH Jharkhand: Congress candidate KN Tripathi brandishes a gun during clash between supporters of BJP candidate Alok Chaurasia & Tripathi’s supporters. Tripathi was allegedly stopped by BJP candidate’s supporters from going to polling booths, in Kosiyara village of Palamu. pic.twitter.com/Ziu8eCq42z
— ANI (@ANI) November 30, 2019
11 बजे तक 28.51 फीसदी मतदान
11 बजे तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो झारखंड में 28.51 फीसदी मतदान हुआ है। जमशेदपुर ईस्ट 21.01, चाईबासा 32.56, जमशेदपुर वेस्ट 20.30, मझगांव 36.73, जगन्नाथपुर 30.02, चक्रधरपुर 11.72, बहरगोडा 28.50, घाटशिला 28.80, पोटका 27.00, जूगसलाई 27.20, सराईकेला 29.12, चाईबासा 32.56, मनोहरपुर 30.72, चक्रधरपुर 31.50, खरसावां 31.64, तमार में 29.35, तोरपा- 30.21, खूंटी 28.85, सिसई 32.25, सिमडेगा 26.92, कोलबीरा 28.50 फीसदी मतदान हुआ है।
Jharkhand: People cast their votes at a polling booth in Chatra; voting underway for the #FirstPhase of the Assembly elections. pic.twitter.com/9LX0zoOHsC
— ANI (@ANI) November 30, 2019
नक्सलियों ने मतदान के बीच मचाया उत्पात
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों ने मतदान के बीच उत्पात मचाने की कोशिश की। उन्होंने गोईलकेरा में सरकारी वाहनों को रोका है। साथ ही मतदाताओं को लाने गए वाहन चालक पर भी नक्सलियों ने बंदूक तानी और उन्होंने डरा-धमकाकर आठ वाहनों को वापस भेज दिया। चाईबासा के जोजोहातु में तो उन्होंने एक बस में ही आग लगा दी। यह बस बूथ तक मतदाताओं को ले जाने के लिए आई थी। इसके अलावा सारंडा के दीघा में सड़क मार्ग पर लेंडमाइंस बिछाने की खबर भी पुलिस को मिली है।
पुलिस फायरिंग में एक की मौत
गुमला के सिसई विधानसभा क्षेत्र के बभनी गांव में मतदान के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई जिसमें पुलिस ने फायरिंग की। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के समूह ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की थी। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं और क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। घटना के डर से लोग मतदान केंद्र पर वोट डालने भी नहीं पहुंच रहे हैं।