चैतन्य भारत न्यूज
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटर पर अपना बायो बदल दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी पोस्ट भी अपने प्रोफाइल से हटा दिए हैं। सिंधिया ने पहले अपनी ट्वीटर प्रोफाइल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद लिखा हुआ था, जिसे अब उन्होंने बदलकर लोक सेवक और क्रिकेट प्रेमी कर दिया है। सिंधिया के अचानक से ट्वीटर प्रोफाइल बदलने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि, बायो बदलने पर हो रही चर्चाओं के बीच सिंधिया ने बताया कि, उन्होंने एक महीने पहले ही अपने अकाउंट से कांग्रेस नेता हटाकर जनता का सेवक कर दिया था। उन्होंने कहा कि, ‘मुझे नहीं पता इसे इतना क्यों तूल दिया जा रहा है। मैंने एक महीने पहले ही इसे बदल दिया था क्योंकि लोग बोल रहे थे कि यह काफी लंबा है।’
बता दें पिछले कुछ दिनों से सिंधिया के कुछ ऐसे बयान सामने आए हैं जिससे ये लग रहा था कि उनके और कांग्रेस पार्टी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। सिंधिया ने तो खुद कमलनाथ सरकार पर कर्जमाफी, बाढ़ राहत राशि के लिए सर्वे और बिजली कटौती के मामले में सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने के कई मौके मिल गए थे। इसके अलावा सिंधिया ने कश्मीर में आर्टिकल-370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार के कदम का समर्थन भी किया था, जिसके बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।
Jyotiraditya Scindia to ANI, on no mention of Congress party in his Twitter bio: A month back I had changed my bio on Twitter. On people’s advice I had made my bio shorter. Rumours regarding this are baseless. pic.twitter.com/63LAw9SIvb
— ANI (@ANI) November 25, 2019
सिंधिया द्वारा बायो बदलते ही सोशल मीडिया पर सवालों का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि सिंधिया ने कहीं कांग्रेस छोड़ तो नहीं दी…
jyotiraditya scindia : Leaving Congress Silently
Modi : Apna Time Aagya 😁😎#jyotiradityascindia #MahaPoliticalTwist pic.twitter.com/kenfLmJMXc— Altu ka Flatu (@Mudiit_22) November 25, 2019
“Jyotiraditya Scindia” removes Congress from Twitter bio
RaGa:#MadhyaPradesh pic.twitter.com/GqFqyTpSjZ
— BihariBabu (@mayanksledger) November 25, 2019
If Jyotiraditya Scindia is also leaving the Congress then it would be better for Sonia Gandhi to shut down the shop and return back to Italy.
— Nitin Sinha (@NsNitinsinha) November 25, 2019
are we looking at the new DyCM of MP?#JyotiradityaScindia
सिंधियाने कांग्रेससे किया किनारा
अपनी #Twitter प्रोफाइल बदली लिखा- समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी@JM_Scindia😍 ने ट्विटर से हटाया पार्टी का नाम,#Maharashtra केबाद#MadhyaPradesh की राजनीतिमें सुगबुगाहट शुरू@INCMP बचाओ घर pic.twitter.com/x4V8G0XrMn— आर्या (अखंडभारत) (@sauhem26) November 25, 2019