चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही सामाजिक गतिविधियों में भाग लेती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के पानी फाउंडेशन के लिए 1 लाख रुपए दान दिए। इसकी जानकारी कंगना की बड़ी बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीटर के जरिए दी है। कंगना द्वारा दी गई ये राशि पानी फाउंडेशन के जलमित्र कैंपेन में लगाई जाएगी।
Kangana donated 1 lakh and I donated 1 thousand to https://t.co/HEwmJ8t9eX please donate whatever you can to help our farmers, it’s not charity, we have been unfair to them for way too long…(contd) pic.twitter.com/tZnMbyrMlj
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) April 22, 2019
रंगोली ने ट्वीटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि, ‘कंगना ने 1 लाख रुपए और मैंने 1 हजार रुपए जलमित्र फाउंडेशन को दान दिए हैं। कृपया आप लोग भी जितना संभव हो सके किसानों के लिए दान करें। यहां बात दान-पुण्य की नहीं है। हम सभी किसानों के साथ अन्याय करते रहे हैं। विश्व धरती दिवस पर इन सभी धरतीपुत्रों की मदद के लिए हाथ बढाएं। वे हमारे प्यारे किसान हैं।’ ये दोनों तस्वीरें कंगना और रंगोली द्वारा दान की गई धनराशि की रसीद हैं।
रंगोली ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि, ‘भारत को आजादी मिल गई लेकिन ब्रिटिश राज के वक्त वाली नीतियां अब तक नहीं बदली गई हैं जिससे हमारे देश के किसानों को मदद मिले, हम उनकी वजह से खा पाते हैं।’ गौरतलब है कि, पिछले साल केरल में आई बाढ़ के बाद पीड़ितों के लिए कंगना ने करीब 10 लाख रुपए मदद राशि दी थी। वहीं कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। ये फिल्म 21 जून को रिलीज हो सकती है।