चैतन्य भारत न्यूज
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपने स्टाइलिश अंदाज से पहचान बनाने वाली ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में करीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में करीना के साथ सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है, वहीं सैफ ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता पहना है।
एक तस्वीर में करीना और सैफ किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच का प्यार, बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैंस को कपल गोल्स दे रही है।
तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया जिसमें करीना केट काटती हुईं दिख रही हैं। इस वीडियो में सैफ, करीना के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करीना संग तैमूर भी नजर आएं। तैमूर हाथ में गुब्बारा लिए बेहद क्यूट लग रहे हैं।
बता दें इससे पहले करीना ने ‘डांस इंडिया डांस’ के मंच पर शो में गेस्ट जज के तौर पर आईं सरोज खान समेत शो के सभी लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।