चैतन्य भारत न्यूज
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर नन्हा मेहमान आ गया है। करीना ने रविवार सुबह अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। बच्चे का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। ट्विटर पर तैमूर के छोटे भाई की खूब चर्चा हो रही है। फैंस उनके बेटे की सूरत देखने के लिए बेताब हैं तो वहीं कई ने उन्हें छोटे बेटे का नाम भी सुझाना शुरू कर दिया है।
Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan blessed with a baby boy, announces their relative Riddhima Kapoor Sahni
(file photo) pic.twitter.com/BhS7YIi8Mn
— ANI (@ANI) February 21, 2021
सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि तैमूर का भाई आने के बाद अब उनकी पॉपुलैरिटी संकट में हैं। सोशल मीडिया कुछ लोग बच्चे को नाम को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं। सैफ के बड़े बेटे का नाम इब्राहिम है, दूसरे बेटे का नाम तैमूर अब लोग तीसरे बेटे को बाबर बुला रहे हैं।
“Announcing- arrival of “Aurangzeb” now ! pic.twitter.com/wdzeJeu7yv
— sunita (@sunita747) February 21, 2021
बता दें तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद अपने दूसरे बच्चे के नामकरण को लेकर करीना कपूर ने कहा था, ‘तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने फिलहाल इस बारे में नहीं सोचा है, हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और फिर सभी को सरप्राइज देंगे।’
Saif & Kareena blessed with a baby boy. What could be the name this time? 🙂
— Gabbbar (@GabbbarSingh) February 21, 2021
बता दें कि करीना कपूर खान इस समय ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं। बेटे के जन्म के लिए उन्हें फैंस से खूब बधाईयां मिल रही हैं। फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान को दुआएं दी जा रही हैं और उनके बच्चे के स्वस्थ होने की कामना फैंस कर रहे हैं। इस दौरान तैमूर अली खान एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका कारण है फैंस का उनके जन्म की फोटोज को शेयर करना।
Aurangzeb has arrived! https://t.co/QzCXb6ZU0N
— Kev (@shiva20596637) February 21, 2021