चैतन्य भारत न्यूज
बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की सरकार पर संकट गहरा गया है। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन की सरकार खतरे में आ सकती है। शनिवार को दोनों पार्टियों के 12 विधायक इस्तीफा देने के लिए स्पीकर कार्यालय पहुंच गए। यदि ये 12 विधायक इस्तीफा दे देते हैं तो कुमारस्वामी सरकार खतरे में पड़ जाएगी। इसके बाद राज्य में बीजेपी के लिए रास्ता आसान हो जाएगा।
#UPDATE Karnataka: Deputy Chief Minister G. Parameshwara and State minister D. K. Shivakumar have called a emergency meeting of Congress Bengaluru MLAs and Corporators later today after 8 Congress& 3 JDS MLAs reached Assembly speaker office. https://t.co/a62qceokan
— ANI (@ANI) July 6, 2019
कुमारस्वामी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। कांग्रेस विधायक रामालिंगा रेड्डी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो भी बाकि विधायकों के साथ इस्तीफा देने पहुंचे हैं। बता दें कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से बहुमत के लिए 113 विधायक चाहिए। राज्य में बीजेपी के 105 विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 विधायक हैं। इस तरह से दोनों के पास कुल 117 विधायक हैं। इस गठबंधन का समर्थन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और निर्दलीय विधायक भी कर रहे हैं। बता दें पिछले महीने ही कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दिया था और एक विधायक को निष्कासित किया गया था। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 77 रह गई है।
Bengaluru: 8 Congress& 3 JDS MLAs at Assembly speaker office (earlier visuals) #Karnataka pic.twitter.com/Uzb7YY64ev
— ANI (@ANI) July 6, 2019
भाजपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इस्तीफे सत्तारूढ़ गठबंधन में बड़े पैमाने पर बेचैनी को दर्शाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ‘राज्य की सरकार गिरते ही हम आगे की रणनीति के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे। हमारी पार्टी 105 सदस्यों के साथ बहुत मजबूत है। यदि और भी विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला आगे भी चलता रहा तो हम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इस्तीफा देने पहुंचे इन विधायकों के नाम सामने आए हैं-
1. प्रताप गोड़ा पाटील, कांग्रेस
2. शिवराम हेबार, कांग्रेस
3. रमेश जारखोली, कांग्रेस
4. गोपालाह, जेडीएस
5. महेश कुमाति हाली, कांग्रेस
6. एच विश्वनाथ, जेडीएस
7. नारायण गोड़ा कांग्रेस
8. बीसी पाटील, कांग्रेस
9. रामलिंगा रेड्डी, कांग्रेस
10. सोम्या रेड्डी, कांग्रेस
11. बी सुरेश, कांग्रेस
12. मुनिरथना, कांग्रेस