चैतन्य भारत न्यूज
मंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का सोमवार को मंगलुरु के एजे अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उन्हें कुछ दिनों पहले उम्र संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अमरनाथ शेट्टी ने 1965 में राजनीति में कदम रखा और करकला तालुक में पलाडका पंचायत के अध्यक्ष बनें। साथ ही वह मुदबिद्री नगर पंचायत के चेयरमैन, तालुक मार्केटिंग सोसाइटी और करकला, सहकारी सेवा बैंक और दक्षिण कन्नड़ की जिला जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे।
Karnataka: Former state minister and senior JD(S) leader Amarnath Shetty passed away in Mangaluru, today. pic.twitter.com/8RQm8iQCla
— ANI (@ANI) January 27, 2020
ईमानदार और शालीन राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाने वाले अमरनाथ शेट्टी जेडीएस के शासन के दौरान पर्यटन मंत्री थे। लगातार दो बार कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के अभयचंद्र से हारने के बाद, उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में लड़ने से इंकार कर दिया था।