चैतन्य भारत न्यूज
भोलेनाथ के भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि छह महीने के लंबे इंतजार के बाद आज बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर खले। कपाट खुलते ही भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह खुशी के मारे नाचने-गाने लगे। भगवान केदारनाथ के मंदिर को खासतौर से फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलते ही भोले बाबा के दरबार में उनके दर्शन के लिए भक्जन हजारों की संख्या में कतार में लग गए।
#WATCH Uttarakhand: Portals of the Kedarnath temple open for pilgrims after a period of six months. pic.twitter.com/FN39K3LXFL
— ANI (@ANI) May 9, 2019
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन लाल थपलियाल ने बताया कि, अब भी केदारनाथ मंदिर परिसर में बर्फ जमी हुई है। लेकिन भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए मंदिर जाने वाले मार्ग को साफ कर दिया गया है। अब अगले छह महीने तक बाबा केदारनाथ के दर्शन किए जाएंगे। बाबा केदार की उत्सव डोली को मुख्य पुजारी केदार लिंग ने पहले भोग लगाया और फिर नित पूजाएं की गई। इसके बाद बाबा की डोली को सजाया गया। कपाट खुलने के बाद डोली को मंदिर के अंदर प्रवेश करवाया गया। सबसे पहले पुजारियों व वेदपाठियों ने गर्भगृह में साफ सफाई की और फिर भोग लगाया गया।
Uttarakhand: Portals of the Kedarnath temple open for pilgrims after a period of six months. pic.twitter.com/u22L9AAMPh
— ANI (@ANI) May 9, 2019
डोली के प्रवेश होने के बाद बाबा केदारनाथ की पूजा की गई। फिर ठीक 6 बजे मंदिर परिसर के मुख्य कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। जानकारी के मुताबिक, बाबा केदारनाथ के धाम को मंदिर समिति ने करीब 15 कुंतल गेंदा और अन्य प्रकार के फूलों से सजाया है। भारी बर्फबारी होने के बावजूद भक्तजन केदार बाबा के दर्शन करने आए। सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंटरी के बेंड की धुनों ने पूरा केदारनाथ का वातावरण भोले बाबा के जयकारो से गुंजायमान हो गया।