चैतन्य भारत न्यूज
मध्य प्रदेश के मुरैना में किसानों के दो गुटों के बीच फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। इस दौरान एक किसान घायल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की मामले की जांच करना शुरू कर दी है।
Delhi: Protesting farmers who have gathered at Singhu border (Delhi-Haryana border) offer prayers on the occasion of #GuruNanakJayanti, today. pic.twitter.com/YkXgFJhNTz
— ANI (@ANI) November 30, 2020
यह घटना सरायछौला थानाक्षेत्र के पिढ़ावली गांव के कृषि उपज मंडी की है। मुरैना कृषि उपज मंडी में पिढ़ावली सहकारी संस्था रविवार को समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद कर रही थी। इसी बीच टोकन वाले किसानों में जबरदस्ती बाजरा तुलवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और तभी एक बाहुबली किसान फायरिंग करने लगा। इसके बाद वो अपने ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गया। फायरिंग करते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ नेता पहुंच गए हैं। मौके से दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं फायरिंग में एक किसान घायल हो गया है।
कृषि कानून पर गलतफहमी ना रखें। पंजाब के किसानों ने पिछले साल से ज्यादा धान मंडी में बेचा और ज़्यादा #MSP पर बेचा। MSP भी जीवित है और मंडी भी जीवित है और सरकारी खरीद भी हो रही है।
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) November 30, 2020
उधर कृषि कानून के विरोध में किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। किसानों ने आज दिल्ली के सभी एंट्री पॉइंट्स बंद करने की चेतावनी दी है। ऐसे में सोनीपत, बहादुरगढ़, मथुरा और गाजियाबाद से दिल्ली को जोड़ने वाले पांचों एंट्री प्वाइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार की ओर से किसानों को बातचीत का न्योता दिया जा रहा है, साथ ही अब केंद्रीय मंत्रियों की ओर से कृषि कानून के मसले पर सफाई दी जा रही है।