चैतन्य भारत न्यूज
भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला कही जाने वालीं गायिका लता मंगेशकर पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं। कई सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के जरिए लता जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसी बीच हिंदी सिनेमा की दिग्गज हस्ती धर्मेंद्र ने ट्वीट कर लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट दिया है।
धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा कि, ‘जान हो जमाने की… यूं ही मुस्कुराती रहो… लव यू लता जी।’ इस ट्वीट के साथ धर्मेंद्र ने लता जी की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका से आए चिकित्सकों के एक दल ने भी लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जांच की है।
JAAN ho zamane ki ……….youn hi muskrati raho🙏. Love you lata ji ……… pic.twitter.com/P7bPYeqVFJ
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) November 18, 2019
बता दें 90 वर्षीय लता जी को पिछले हफ्ते सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात तक उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं लता जी की छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने बताया था कि, उनकी सेहत में पहले के मुकाबले सुधार है। वो अभी भी अस्पताल में हैं और जब डॉक्टर घर ले जाने की अनुमति देंगे, तभी उन्हें घर लेकर जाएंगे।
इसके अलावा उद्योगपति हर्ष गोयंका ने रविवार को लता जी के स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि, ‘अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक के डॉक्टरों का एक समूह लता जी को देखने आया था। यह सूचना देते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सेहत निरंतर बेहतर हो रही है।’ बता दें लता जी ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि अलग-अलग भाषाओं में 3 हजार से भी ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। अपने शानदार योगदान के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स के साथ-साथ 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानी भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है।