चैतन्य भारत न्यूज
एक लेस्बियन महिला की चाहत थी कि वह बच्चा पैदा करें लेकिन उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। एक दिन इस समस्या का हल निकल आया और वह प्रेग्नेंट हो गईं। महिला ने खुद इस कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
32 साल की डिजिरी ने अपनी बढ़ती उम्र को देखकर मां बनने का फैसला लिया। इसके बाद वह डाकघर में 24 साल के स्कूल टीचर जेमी (गे पुरुष) से मिलीं। डिजरी ने बताया कि, इससे पहले वह जेमी से कभी नहीं मिली थी। दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। फिर दोनों ने मिलकर एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, दोनों के बीच शारारिक संबंध नहीं बने। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिरी ने घर में ही फर्टिलिटी किट के जरिए जेमी के स्पर्म का इस्तेमाल किया और वह गर्भवती हुईं। बच्चे के पैदा होने से पहले ही दोनों के बीच कई तरह के समझौते कर चुके थे। जैसे कि आधा हफ्ता बच्चा मां के पास रहेगा और आधा हफ्ता पिता के पास रहेगा। बच्चे पर दोनों का ही हक होगा, लेकिन दोनों साथ नहीं रहेंगे।
इसके अलावा डिजिरी ने बच्चे को स्तनपान नहीं कराने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने कई मसलों पर समझौता करने के लिए मेडिएटर की मदद भी ली। दोनों ने इस बात पर भी समझौता किया कि, बच्चे की पढ़ाई कहां और कैसे पूरी होगी। डिजिरी ने अपने बच्चे का नाम हार्पर रखा है।