चैतन्य भारत न्यूज
जो मालिक अपने जानवर को पालता है, उसका जानवर अपने मालिक के प्रति वफादार भी रहता है। कई बार जानवर अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान तक दे देते हैं। लेकिन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति को उन्हीं शेरनियों ने मार डाला जिन्हें बचपन से उसने पाला था।
टहलने के दौरान शेरनियों ने हमला कर दिया
यह घटना लिम्पोपो प्रांत में हुई। 69 साल के वेस्ट मैथ्यूसन सफेद शेरनियों के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान उनमें से एक ने उन पर हमला कर मार दिया। मैथ्यूसन शेरों के संरक्षण के काम से बहुत सालों से जुड़े थे। वेस्ट मैथ्यूसन को ‘अंकल वेस्ट’ के नाम से भी जाना जाता था। वह दो शेरनियों को तब ही घर ले आए थे, जब वो बहुत छोटे थे। मैथ्यूसन ने ही उन दोनों को पाल-पोसकर बड़ा किया था। वह रोज तीन से चार घंटे शेरनियों के साथ बिताते थे। मालिक वेस्ट मैथ्यूसन अपनी दोनों सफेद शेरनियों के साथ घूम रहे थे। तभी अचानक पहले शेरनियां आपस में लड़ने लगी फिर उनमें से एक शेरनी ने उन पर हमला कर दिया और जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के समय मैथ्यूसन की पत्नी वहीं कार में मौजूद
मैथ्यूसन की पत्नी गिल ने कार से ही अपने पति को बचाने के लिए शेरनियों को डराकर दूर हटाने की कोशिश की। जब शेरनियां से हटी तो वह जल्द से जल्द मैथ्यूसन को वहां से उठाकर अस्पताल ले गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद गिल ने शेरनियों को बेहोश कर दूसरे लॉज शिफ्ट किया गया। मैथ्यूसन के परिवार ने कहा कि शेरनियों के लिए जो माहौल अनुकूल होगा, उन्हें वहीं रखा जाना चाहिए।
शेरनियों ने 2017 में भी एक व्यक्ति को मारा था
बता दें 2017 में भी ये दोनों सफेद शेरनियां लॉज से भाग निकली थीं और उन्होंने पड़ोस में काम कर रहे एक व्यक्ति को मार दिया था। लेकिन उस समय मैथ्यूसन ने कहा था कि उनकी शेरनियां आक्रामक नहीं हैं। वे रोज तीन से चार घंटे उनके साथ टहलती हैं।