चैतन्य भारत न्यूज।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अब 1 महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में सभी राजनैतिक दल अपने चुनाव अभियान में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 नेताओं के नाम शामिल हैं।
सूची में ये नाम शामिल
सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, भगवंत मान, डॉ सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता, सतेंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, राखी बिरला जनरैल सिंह और सौरभ भारद्वाज के नाम शामिल हैं।
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले
इसके साथ ही गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के मुद्दे से भाग रही हैं। जब तक पूर्ण राज्य नहीं हो जाता तब तक स्कूल और कॉलेज नहीं बन सकते हैं। दिल्ली के विधानसभा से ही पूर्ण राज्य नही बन सकता है ये लोकसभा से बन सकता है। बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे लोकसभा चुनाव दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर लडे़ंगे।
अगले सप्ताह जारी होगी अन्य स्टार प्रचारकों की सूची
उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह स्टार प्रचारकों की सूची में और नेताओं को शामिल किया जाएगा। इस सूची में लगभग 40 नेताओं के नाम होंगे।