चैतन्य भारत न्यूज
आज से मार्च माह की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ हिंदू धर्म के पर्व व त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। मार्च के पूरे माह लोग उत्सव व पर्वों का आनंद लेंगे। आइए जानते हैं इस माह में कौन-कौन से प्रमुख तीज-त्योहार आने वाले हैं।
मार्च 2020 के त्योहार
- 2 मार्च, सोमवार होलाष्टक प्रारंभ
- 3 मार्च, मंगलवार दुर्गाष्टमी
- 5 मार्च, गुरुवार फागुनदशमी (ओडिशा)
- 6 मार्च, शुक्रवार आमलाकी एकादशी
- 7 मार्च, शनिवार शनि प्रदोष, गोविंद द्वादशी
- 8 मार्च, रविवार विश्व महिला दिवस, पूर्णिमा प्रारंभ
- 9 मार्च, सोमवार छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
- 10 मार्च, मंगलवार होली
- 11 मार्च, बुधवार तुकाराम बीज
- 12 मार्च, गुरुवार गणेश संकष्ट चतुर्थी, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
- 13 मार्च, शुक्रवार रंग पंचमी
- 14 मार्च, शनिवार मीन संक्रांति
- 15 मार्च, रविवार भानु सप्तमी, विश्व ग्राहक दिवस
- 16 मार्च, सोमवार शीतला अष्टमी, बसोड़ा
- 19 मार्च, गुरुवार पापमोचनी एकादशी
- 20 मार्च, शुक्रवार भागवत एकादशी, श्रवणोपास, पंचक प्रारंभ
- 21 मार्च, शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 22 मार्च, रविवार मासिक शिवरात्रि
- 23 मार्च, सोमवार दर्श अमावस्या, सोमवती अमावस्या, शहीद दिवस, विश्व मौसम दिवस, शबे मिराज, पंचक
- 24 मार्च, मंगलवार चैत्र अमावस्या
- 25 मार्च, बुधवार चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, गुड़ी पडवा
- 26 मार्च, गुरुवार मुस्लिम शाबान मासारंभ, संत झुलेलाल जयंती, पंचक समाप्ति
- 27 मार्च, शुक्रवार गौरी पूजा, गणगौर
- 28 मार्च, शनिवार विनायक चतुर्थी
- 29 मार्च, रविवार श्री पंचमी, श्री लक्ष्मी पंचमी
- 30 मार्च, सोमवार यमुना छठ
- 31 मार्च, मंगलवार आयंबील ओली प्रारंभ (जैन), वासंती दुर्गापूजारंभ बंगाल