चैतन्य भारत न्यूज।
पटना। बिहार में एनडीए ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। एनडीए ने खगड़िया को छोड़कर बिहार की 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है और उनकी जगह यहां से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पार्टी ने चुना है।
बिहार एनडीए के उम्मीदवार की सूची
जदयू के उम्मीदवार
सीतामढ़ी – डां वरुण कुमार
वाल्मिकीनगर – वैधनाथ प्रसाद महतो
भागलपुर – अजय कुमार मंडल
सुपौल – दिलेश्वर कमैत
झंझारपुर – राम प्रीत मंडल
किशनगंज – महमूद अशरफ
कटिहार – दुलाल चंद गोस्वामी
पूर्णिया – संतोष कुमार गोस्वामी
मधेपुरा – दिनेश चंद्र यादव
गोपालगंज – आलोक कुमार सुमन
सीवान – कविता सिंह,
बांका – गिरीधारी यादव
मुंगेर – राजीव रंजन सिंह
नालंदा – कौशलेंद्र कुमार
काराकाट – महाबली सिंह
गया – विजय कुमार मांझी
जहानाबाद – चंद्रवेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार
पश्चिमी चंपारण- डॉ. संजय जायसवाल
पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह
शिवहर- रमा देवी
अररिया-प्रदीप सिंह
मधुबनी -अशोक कुमार यादव
मुजफ्फरपुर-अजय निषाद
महाराजगंज-जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
सारण-राजीव प्रताप रूडी
दरभंगा-गोपाल ठाकुर
उजियारपुर-नित्यानंद राय
बेगूसराय-गिरिराज सिंह
पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद
पाटलीपुत्र-राम कृपाल यादव
लोजपा के उम्मीदवार
हाजीपुर – पशुपति कुमार पारस
जमुई – चिराग कुमार पासवान
समस्तीपुर – रामचंद्र पासवान
खगड़िया – बाद में ऐलान होगा
वैशाली – वीणा देवी
नवादा- चंदन सिंह
बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर
एनडीए में सीट बंटवारे के फॉर्म्युले के तहत बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं एलजेपी के खाते में 6 सीटें हैं।