चैतन्य भारत न्यूज
लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरण में होने वाले मतदान का आज पहला दिन था। पहले चरण में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों के लिए हुए मतदान शाम 5 बजे संपन्न हुए। कई राज्यों में वोटिंग का आंकड़ा ठीक रहा तो कुछ में लोगों ने मतदान के प्रति कम रूचि दिखाई। उत्तरप्रदेश की आठ सीटों पर शाम 5 बजे तक करीब 59%, महाराष्ट्र की सात सीटों पर करीब 55% और बिहार में करीब 50.26% मतदान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में करीब 58% वोटिंग हुई, जबकि बागपत में करीब 60% वोट डाले गए। इसके अलावा गाजियाबाद में करीब 55%, सहारनपुर में करीब 63% तो मुजफ्फरनगर में करीब 62.29% वोट पड़े।
Uttarakhand: Electronic Voting Machine (EVM) & VVPAT being packed at a polling station in Haldwani after voting there concludes. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/CxMTjvOCA4
— ANI (@ANI) April 11, 2019
दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े देखे तो उत्तरप्रदेश की आठ सीटों पर करीब 51%, बंगाल में करीब 70% और बिहार में करीब 42% मतदान हुआ। इसके अलावा महाराष्ट्र में करीब 46.13% और बिहार में करीब 42% मतदान हुए। इससे पहले, दोपहर तीन बजे तक उत्तर प्रदेश में करीब 50.86% वोट पड़े, जबकि महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर करीब 38.35% मतदान हुए थे। वहीं, लक्षद्वीप में करीब 51.25%, मणिपुर में करीब 68.90% और उत्तराखंड में करीब 46.59% वोट डाले गए थे। तेलंगाना में करीब 48.95%, नागालैंड में करीब 68%, असम में करीब 59.5% और मेघालय में करीब 55% लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
बता पहले चरण के मतदान में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। इन 1279 उम्मीदवारों का फैसला करीब 14 करोड़ 20 लाख मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। पहले चरण के मतदान पूरे होने के बाद 10 राज्यों की सभी सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश विधानसभा की सभी 175, अरुणाचल प्रदेश की सभी 60, सिक्किम की सभी 32 और ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग जारी है।