चैतन्य भारत न्यूज
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 117 सीटों के लिए मतदान हुआ। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 का तीसरा चरण सबसे बड़ा था। तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों और केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की दस, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव, त्रिपुरा तथा जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीटों पर आज मतदान हुआ।
Take a look at the interim turnout data from the States/UTs in which polling is being held today in Phase III of #LokSabhaElections2019 #GotInked #IndiaElection2019
(Updated till 5 pm) pic.twitter.com/BbTQVXY72B— Election Commission #DeshKaMahatyohar (@ECISVEEP) April 23, 2019
हाल ही में चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़ों की जानकारी दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण में 5 बजे तक करीब 60.54 प्रतिशत ही मतदान हुए है।
15 राज्यों के मतदान आंकड़े-
गुजरात- 57.69%
केरल- 68.21%
असम- 74.05%
बिहार- 54.94%
छत्तीसगढ़- 61.38%
कर्नाटक- 60.67%
महाराष्ट्र- 54.52%
ओडिशा- 56.27%
गोवा- 69.79%
पश्चिम बंगाल- 78.69%
दादर नगर हवेली- 56.81 %
दमन और दीव- 64.82%
त्रिपुरा- 69.67%
उत्तरप्रदेश- 55.91%
जम्मू और कश्मीर- 11.22%