चैतन्य भारत न्यूज
दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों में भारत का हृदय कहे जाने वाला राज्य मध्यप्रदेश दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है। जी हां… ट्रैवल मीडिया कंपनी ‘लोनली प्लैनेट’ द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश को सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों में तीसरा स्थान मिला है।
बता दें यह रिपोर्ट 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों के सर्वेक्षण के आधार पर जारी की गई है। रिपोर्ट आने के बाद मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने कहा कि, सभी को प्रदेश की इस उपलब्धि पर गर्व है। साथ ही उन्होंने इसका श्रेय स्थानीय लोगों को भी दिया। कहा कि राज्य के पर्यटन के विकास में वहां के निवासियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
खबरों के मुताबिक, ये रिपोर्ट 5 पैमानों वन्यजीवन, ऐतिहासिक धरोहरों, तीर्थस्थलों, भवन निर्माण कला के नमूनों और सबकी पसंद के खाने के लिहाज से तैयार की जाती है। इस लिस्ट में दुनिया के शहर, राज्य और देश सभी को शामिल किया गया है।
जानिए कौन है सबसे शीर्ष पर?
पर्यटन स्थल / शहर देश
ईस्ट नुसा टेंगर इंडोनेशिया
बुडापेस्ट हंगरी
मध्यप्रदेश भारत
बफेलो अमेरिका
अजरबैजान अजरबैजान
लोनली प्लैनेट
बता दें लोनली प्लैनेट दुनिया की शीर्ष ट्रैवल कंपनी है। साल 1973 से ही यह कंपनी दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों की सूची तैयार करती आ रही है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी से संबंधित वॉलंटियर स्थानीय लोगों और प्रभावशाली व्यक्तियों से बात करते हैं। इसके बाद कंपनी की एक न्यायिक समिति पर्यटन स्थलों को रेटिंग देती है।