चैतन्य भारत न्यूज
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान के दौरान बयानों का स्तर गिराए जाने का सिलसला जारी है। दो दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की महिला नेता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब नया विवादास्पद बयान शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह का सामने आया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया। कांग्रेस ने मंत्री बिसाहू लाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिसाहूलाल सिंह ने क्या कहा
बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बिसाहूलाल ने कहा कि, विश्वनाथ सिंह ने चुनावी फॉर्म में अपनी पहली पत्नी का ब्योरा नहीं दिया है और दूसरी औरत का ब्योरा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्द भी प्रयोग किए। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बिसाहूलाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है।
He (Bisahu Lal Sahu, BJP candidate from Anuppur) is speaking irrelevant things as he is losing election. I married my wife 15 years ago and we have two children. I’ll file defamation case against him: Congress leader Vishwanath Singh #MadhyaPradesh https://t.co/EaaYVeyYuj pic.twitter.com/wgsUtbj4Rj
— ANI (@ANI) October 19, 2020
विश्वनाथ सिंह का जवाब
कांग्रेस नेता विश्वनाथ सिंह ने कहा है कि, ‘वह (बिसाहू लाल साहू) अप्रासंगिक बातें बोल रहे हैं क्योंकि वह चुनाव हार रहे हैं। मैंने अपनी पत्नी से 15 साल पहले शादी की थी और हमारे दो बच्चे हैं। मैं बीजेपी नेता पर मेरी छवि खराब करने के लिए मान हानि का मुकदमा करूंगा।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
वहीं कांग्रेस ने शिवराज के मंत्री के आपत्तिजनक बयान पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने पूछा- शिवराज जी, आपके उम्मीदवार ने नारी के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया है, उसने भाजपा की सच्चाई सामने ला दी है। आप कल कहां मौन धरना देंगे, ये बताएं।
बता दें विश्वनाथ सिंह ने चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में पहली पत्नी का नहीं, अपनी दूसरी पत्नी राजवती का नाम दिया है। पहली पत्नी की मौत के बाद विश्वनाथ सिंह ने राजवती से शादी की थी। गौरतलब है कि बिसाहूलाल पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे और पहले भी अपने विवादास्पद बयान की वजह से सुर्खियों में रहे हैं।