चैतन्य भारत न्यूज
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी एकबार फिर तेज हो गई है। गुरुवार को यानी कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त पदभार संभालेंगी। इसका ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘आज राज्यपाल शपथ लेंगी और कल कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा।’ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई दिन से हो रहे मंथन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा, ‘मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं।’
Governor will take oath today and the cabinet will take oath tomorrow: Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh Chief Minister on state cabinet expansion #Bhopal pic.twitter.com/JwkxFpChwW
— ANI (@ANI) July 1, 2020
शिवराज हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई थी। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के साथ इसे लेकर चर्चा भी हुई थी लेकिन पीएम मोदी संग बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार को टाल दिया गया था।
बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य है। इस लिहाज से अधिकतम 35 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। शिवराज समेत कुल छह सदस्य अभी कैबिनेट में हैं। इस तरह से 29 मंत्रियों की जगह ही रिक्त है। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के 8-9 समर्थकों को मंत्री बनाया जा सकता है।