चैतन्य भारत न्यूज
21 अक्टूबर को यानी आज हरियाणा और महाराष्ट्र में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। महाराष्ट्र में आज 288 सीटों के लिए निर्दलीय समेत विभिन्न पार्टियों के 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां कुल 1169 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। आइए इससे पहले दोनों राज्यों के पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालते हैं।
हरियाणा 2014 के परिणाम
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 19 जबकि कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। राज्य में पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव में जीत हासिल की थी।
महाराष्ट्र 2014 के परिणाम
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम देखे तो उस दौरान बीजेपी ने 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। बता दें यह पहला ऐसा मौका था जब महाराष्ट्र में बीजेपी को इतनी ज्यादा सीटें हासिल हुई थीं। चुनाव 2014 में 63 सीटों के साथ शिवसेना दूसरे नंबर पर थी। वहीं कांग्रेस की बात करें तो इसके खाते में 42 और राकांपा के खाते में 41 सीटें आई थी। इसके अलावा 1 सीट अन्य के खाते में गई थी। ऐसे में अब देखना है कि 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान के बाद राज्य में किस पार्टी की वापसी होती है।