चैतन्य भारत न्यूज
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का 7 जुलाई यानी आज 39वां जन्मदिन है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनके अफेयर्स के बारे में जिनके काफी चर्चे रहे हैं। धोनी क्रिकेट के अलावा भी अपने अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। चलिए जानते हैं धोनी का नाम कौन-कौन सी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।
दीपिका पादुकोण
साल 2007 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और धोनी का नाम काफी चर्चा में रहा। एक इंटरव्यू में धोनी ने यह भी कहा था कि, दीपिका पर उनका बहुत क्रश है। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने से इनकार कर दिया था।
राय लक्ष्मी
साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ धोनी का नाम जुड़ चुका है। धोनी का अफेयर राय लक्ष्मी के साथ तब चर्चा में आया था जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। तब मॉडल से एक्ट्रेस बनीं राय लक्ष्मी का नाम धोनी के साथ खूब सुर्खियों में था। हालांकि धोनी ने कभी इस रिश्तें को स्वीकार नहीं किया।
प्रियंका झा
महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में प्रियंका झा नाम की लड़की का जिक्र भी किया था। इस किरदार को अभिनेत्री दिशा पटानी ने निभाया था। प्रियंका से धोनी की मुलाकात हवाई जहाज में हुई थी। फिल्म देखने पर ही पता चला कि धोनी जब क्रिकेट खेलने विदेश दौरे पर गए थे तब प्रियंका की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।
असिन
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस असिन के साथ भी धोनी का नाम जुड़ चुका है। खबरों के मुताबिक साल 2010 में दोनों एक ब्रांड के एम्बेसडर बने थे। इसके बाद दोनों को 2010 में हुए आईपीएल सेमीफाइनल के दौरान एक साथ स्पॉट भी किया गया था।