चैतन्य भारत न्यूज
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी हर थोड़े दिन में गाड़ियों में बदलाव करती रहती है। अब इस कंपनी ने डिफेंस सेक्टर में कदम आगे बढ़ाते हुए एक अत्याधुनिक और हाईटेक बख्तरबंद वाहन लॉन्च किया है। यह वाहन सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों की जरूरतों को पूरा करेगा। साथ ही इसकी खासियत यह भी है कि यह माओवादी या अन्य तरह के आतंकियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस से भी जवानों को सुरक्षित रखेगा।
#MahindraDefence is proud to have designed, produced & exported ‘Mine Resistant Ambush Protected’ Speciality Vehicles with Interrogation arms to lift road side IEDs. To be deployed in UN Peacekeeping Operations.@PMOIndia @DefenceMinIndia @MakeInIndia #defence #AtmaNirbharBharat pic.twitter.com/siN5GgSdql
— SP Shukla (@Prakashukla) July 14, 2020
महिंद्रा कंपनी के मुताबिक, जल्द ही इसे संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में उपयोग में लिया जाएगा। इसके लॉन्च के बारे में बताते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने इसे ‘मीन मशीन’ यानी बहुत ताकतवर वाहन बताया।
क्या है वाहन की खासियत
- यह वाहन माइन रोधी है यानी घात लगाकर बिछाए गए लैंड माइंस से सुरक्षित रहता है।
- इसे महिंद्रा डिफेंस के द्वारा ही डिजाइन और तैयार किया गया है, जिसे निर्यात भी किया जाएगा।
- इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में लगाया जाएगा।
- यह ट्रक जैसा भारी बख्तरबंद वाहन है।
- इसमें कई ऐसी चेक करने वाली भुजाएं भी लगी हैं जो सड़कों के किनारे पड़े विस्फोटक डिवाइस (IEDs) को हटा या उठा सकती हैं।
- यह वाहन माओवादी या अन्य आतंकियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस विस्फोटकों से सुरक्षा बलों को बचाएगा।