चैतन्य भारत न्यूज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल ममता इन दिनों राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दौरा कर रही हैं। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान दीघा के दत्तपुर गांव में ममता का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
यहां उन्होंने सड़क किनारे एक टी-स्टॉल पर ना सिर्फ चाय बनाई बल्कि वहां मौजूद लोगों को पिलाई भी। यही वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है। ममता की इस छवि की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि, ‘जीवन में कभी-कभी छोटी खुशियां हमें ज्यादा खुश कर देती हैं। चाय बनाना और उसे बांटना उनमें से एक है।’
Sometimes the little joys in life can make us happy. Making and sharing some nice tea (cha/chai) is one of them. Today, in Duttapur, Digha | কখনো জীবনের ছোট ছোট মুহূর্ত আমাদের বিশেষ আনন্দ দেয়। চা বানিয়ে খাওয়ানো তারমধ্যে একটা। আজ দীঘার দত্তপুরে। #Bangla pic.twitter.com/cC1Bo0GuYy
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 21, 2019
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह स्थानीय लोगों से घिरी हुईं हैं और साथ ही वह एक छोटी बच्ची के साथ खेलती हुईं नजर आ रही हैं। ममता बच्ची को काफी देर पुचकारती हैं और बाद में उसे दुकान से एक नमकीन का पैकेट तोड़कर देती हैं। इस दौरान ममता ने दुकान पर चाय बना रहे व्यक्ति को चूल्हे से हटने के लिए कहा और उसकी जगह खुद खड़ी हो गईं। उन्होंने खौल रही चाय को छाना और फिर वहां आस -पास के लोगों में उसे बंटवाया और खुद भी लोगों के साथ खड़े होकर चाय की चुस्की ली।